दुबई मे 2020 एक्सपो का हुआ शुभारंभ- दुनिया के करीब 190 देश हुए शामिल

 


दुबई। एक्सपो 2020 में दुनिया के करीब 190 देश शामिल हुए हैं जिसमें भारत बड़ा भागीदार होगा। इस एक्सपो के दौरान भारतीय पवेलियन दुनिया के सामने एक नए भारत के उदय को प्रदर्शित करेगा। एक्सपो 2020 दुबई में भारत की भागीदारी के बारे में बात करते हुए संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत पवन कपूर ने कहा- "यह बहुत स्पष्ट है कि दुबई एक्सपो में हमारी जनसंख्या के अनुपात के आधार पर, यहां जिस तरह के हमारे कनेक्शन हैं, हम सबसे बड़े भागीदार होंगे। कल से शुरू हो रहे एक्सपो 2020 दुबई में अगले छह महीने तक भारत के लिए अपनी जीवंत संस्कृति (Vibrant Culture) और जबरदस्त विकास के अवसरों को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच होगा। इस एक्सपो में वैसे तो करीब 180 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं। इंडियन पवेलियन भी तैयार किया गया है। जिसमें भारत की झांकी दिखती है। इंडियन पवेलियन का उद्घाटन कल भारत के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। यह एक्सपो 31 मार्च 2022 तक चलेगा जिसमें भारत से टाटा ग्रुप, रिलायंस, अडाणी, वेदांता, HSBC जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी। 

इंडियन पवेलियन में 600 ब्लॉक्स बनाए गए



इस भव्य इंडियन पवेलियन में 600 ब्लॉक्स बनाए गए हैं। जो हमेशा रोटेट करते हैं। ये इस बात के परिचायक हैं की भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पवेलियन के अंदर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भारत के साथ साथ ये भी बताया गया है कि 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए भारत में कितनी अपार सम्भावनाएं हैं। इस इंडियन पवेलियन में एंट्री करते ही भारत की संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत के दर्शन होंगे। साथ में आपको एहसास भी हो जाएगा कि भारत आधुनिक तकनीक के मामले में कितना समृद्ध है।

लाइट एंड साउंड शो में भारत की हर क्षेत्र में ऊंची उड़ान को दिखाया



इंडियन पवेलियन की पहली मंजिल पर पुरानी हिंदी फिल्मों के बैनर स्क्रीन बॉलीवुड को खास तरीके से शोकेस किया गया है। एक्सपो के दौरान पवेलियन की दीवार पर होने वाले आकर्षक लाइट एंड साउंड शो में भारत के हर क्षेत्र में ऊंची उड़ान को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। यहाँ कम से कम 15 राज्य अपने यहां निवेश की अपार संभावनाओं को प्रदर्शित करेंगे। इसकी शुरुआत गुजरात से होगी।


इंडियन पवेलियन को 11 थीम पर तैयार किया



पूरे इंडियन पवेलियन को क्लाइमेट और बॉयोडायवर्सिटी, स्पेस, अर्बन ट्रेवल एंड कनेक्टिविटी, ग्लोबलस गोल्स, हेल्थ और वेलनेस समेत 11 थीम पर तैयार किया गया है। जहां स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ए़़डू टेक, ई-कॉमर्स, एनर्जी, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, स्टॉर्टअप्स, मेक इन इंडिया में निवेश की संभावनाएं बताई गई हैं।

इंडियन पवेलियन को तैयार करने में 500 करोड़ रुपए खर्च



संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर के दुबई एग्जीबिशन सेंटर में इस एक्सपो का आयोजन होगा। दुबई में भारत के मुख्य कोंसुलेट सिद्धार्थ कुमार बराइली ने बताया कि भारतीय पवेलियन को तैयार करने में करीब 500 करोड़ रुपए खर्च हुए। जिसका एरिया करीब 438 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इससे पहले 2015 में एक्सपो का मेजबान इटली था और मिलान शहर में इसका आयोजन हुआ था। 2025 में इसकी मेजबानी जापान करेगा।

Popular posts
*भगवान कृष्ण उज्जैन सेभगवान कृष्ण उज्जैन से ही श्री कृष्ण बनकर गए थे- मुख्यमंत्री डॉ यादव ही श्री कृष्ण बनकर गए थे- मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन । भगवान कृष्ण उज्जैन में बालक के रूप में शिक्षा लेने आए थे और यहां पर 64 कलाएं उन्होंने सीखी और उन्हें सुदर्शन चक्र मिला इसी सुदर्शन चक्र से उन्होंने बाद में धर्म की स्थापना की इसलिए उज्जैन की नगरी से जो बात उठती है वह धर्म की स्थापना करती है । मनोरमा परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहीं । उन्होंने कहा उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करने के बाद भगवान कृष्ण श्री कृष्ण बने और एक और राजा विक्रमादित्य हुए जिन्हें पूरे देश में न्याय के राजा के रूप में जाना जाता है वहीं 2000 साल पहले यहीं पर सम्राट अशोक अपनी युवावस्था में राजकुमार के रूप में राज्यपाल बनकर आए थे और जब वह यहां से गए तो चक्रवर्ती सम्राट बने । आप सब युवाओं को आने वाली 13 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है साथ ही हर युवा को अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को मतदान तक लाना भी है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा आप सब युवाओं की जिम्मेदारी है की ऐसी सरकार चुने जो राष्ट्र का निर्माण करती है जो राष्ट्रवाद की धारा को सदा प्रवाहित करती रहती है और सनातन धर्म की रक्षा करती है वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग इस देश में चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने कुछ किया नहीं लगातार सनातन का विरोध करते है । एक ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं जिसका भारत के विषय में ज्ञान भी ठीक से नहीं है वहीं दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश ही नहीं विश्व में भारत के मस्तक को ऊंचा किया है । सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर है और यह प्रगति का दौर हमेशा चला रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को आप सब युवाओं को अच्छे मतों से जीताना है और 400 पार के संकल्प को पूरा करना है । कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव सिंह पवार, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, दिनेश जाटवा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, कलावती यादव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़, राजेन्द्र भारती, विशाल राजोरिया , संजय अग्रवाल, सुशील वाडिया, श्रीपाल राजावत , दीपक नामदेव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व नव मतदाता उपस्थित थे । (News Reporter Asif Khan.Ujjain)
Image
वर्षों के संघर्ष को समाप्त कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ
Image
सर्वांगीण विकास के लिए दिया योग प्रशिक्षण
Image
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे रोड़ शो
Image
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में जनसमूह को संबोधित किया
Image