उज्जैन। मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा का उदाहरण देते हुए कड़कड़ाती ठंड में शिप्रा स्लिमिंग महिला विंग द्वारा जरूरतमंदों को उनी वस्त्र भेंट किये गये। शिप्रा स्लिमिंग महिला विंग की अध्यक्ष नंदनी जोशी ने कहा कि जिनके पास ठंड से बचाव की सुविधा नहीं है, उनकी अपने स्तर पर मदद करें। आपने कहा कि मानव एक दूसरे की सेवा कर ले तो कोई भी प्राणी किसी भी सुविधा से वंचित नहीं रह सकता। इस समय कड़कड़ाती ठंड में बहुत सारे लोग ऐसे है जिनके पास ठंड से बचाव के साधन नहीं है। नंदनी जोशी ने बीड़ा उठाया है कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा, ऐसे लोगों की सेवा करती रहेंगी। संस्था की अंजू सुराणा ने इस संकल्प पूरा करने में अपना विशेष योगदान देते हुए कहा कि हर समाज में यह जागरूकता लाएंगे कि सभी चाहे अपने घरों के उनी वस्त्र निकालकर जरूरतमंदों की मदद करें। संस्था की श्रध्दा शर्मा, सरोज जोशी, सीमा उपाध्याय, साधना उपाध्याय, लता नागर, रीता रावल, सीमा नागर, राजकुमारी जैन, स्नेहलता चौधरी, आस्था सेठिया, अनीता जोशी, रिया जोशी, नेहा तिवारी, भावना तिवारी, वेदिका जोशी, आशा सेठिया, उषा त्रिपाठी, मनीषा उपाध्याय ने नंदनी जोशी से इस संकल्प को पूरा करने के लिए अपना योगदान दिया। साथ ही निरंतर देने का संकल्प लिया।