उज्जैन। स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट नौमिष दुबे (रिंकू दुबे) के चित्र को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। स्मार्ट सिटी ने नेचर, कल्चरल और आर्किटेक्चर विषय पर फोटो आमंत्रित किये थे। स्पर्धा में 60 फोटोग्राफरों ने 190 चित्रों की प्रविष्टियां भेजी थी। जिसमें नौमिष दुबे के चित्र को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। बुधवार शाम स्मार्ट सिटी सीईओ अंशुल गुप्ता द्वारा नौमिष दुबे को पुरस्कृत किया गया। दुबे को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।