उज्जैन। सप्त सागर की पौराणिक एवं धार्मिक महत्वता बरक़रार रहे ऐसा सार्थक प्रयास उज्जैन के संत समाज द्वारा किया जा रहा है। डॉ रमेश्वरदास जी महन्त की अगुआई में आज श्रमदान का कार्य प्रारंभ हुआ। सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ साथ राजनीतिक पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका प्रस्तुत की। आर्थिक सहयोग के लिये राशी की स्वेच्छा से सभी
प्रबुद्धजनों ने घोषणा की जिसमें मुख्य रूप से म. प्र. शासन के मंत्री डॉ मोहन यादव ने ₹ १११००० पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पारस चन्द् जैन ने ₹ ५१००० सांसद अनिल फिरोज़िया ने ₹ ५१००० पूर्व विधायक महंत राजेंद्र भारती ने ₹ ३१००० श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने ₹ ५१००० बी जे पी अध्यक्ष विवेक जोशी ने ₹ ११००० कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक यादव ने ₹ २१००० पूर्व पार्षद बोहरा समाज के हाजी मुल्ला क़ुतुब फातेमी ने ₹ ११००० शहर क़ाज़ी साहब ने ₹ ११००० शामिल हुए।