उज्जैन। बहुत हुई महंगाई की मार, वापस लाओ कांग्रेस सरकार के नारे के साथ 8 फरवरी से घर चलो, घर-घर अभियान का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 30 बेगमबाग से हुआ। वार्ड 30 कांग्रेस नेता आरिफ अली ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा प्रदान किये गये फोल्डर का विमोचन हुआ। बढ़ती महंगाई, बेतहाशा बिजली के बिल, गैस की टंकी के बढ़ते भावों जैसे मुद्दों को लेकर संपूर्ण वार्ड 30 में घर-घर में पर्चे बांटे गए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल, शहर अध्यक्ष महेश सोनी, राजेन्द्र वशिष्ठ,
अजीतसिंह ठाकुर, चेतन यादव, अशोक शर्मा, रवि राय, भरत पोरवाल, फिरोज पठान, शेर खान, अनवर भाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा, सेवादल के अरूण रोचवानी, दीपक मेहरे, बद्री मरमट, सुनील गोठवाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमन बौरासी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक उदयवाल, अंबेडकर ब्लॉक के हेमंत गोमे, शास्त्री नगर ब्लॉक के रमेश परिहार, कुंदन माली, मनीष गोमे, ओम भारद्वाज, अर्पित यादव, राज उदयवाल, विशु यादव, पूर्व पार्षद जफर सिद्दीकी, रहीम लाला, फिरोज भारती, भूरे खां आदि मौजूद रहे। वार्ड भ्रमण के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी द्वारा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी के बारे में उद्बोधन दिया।