घटयात्रा में महिला केशरिया वस्त्र और पुरुष सफेद वस्त्र में सम्मिलित होंगे
आचार्यश्री प्रज्ञा सागर जी ने कहा कि मंगल कार्य करने से मंगल होता है अमंगल टलता है
उज्जैन। विश्व भर में पहली बार श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का 50 दिवसीय आयोजन श्री महावीर तपोभूमि पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें देशभर से लोग इस महा आयोजन में सम्मिलित होंगे नवोदित आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी के पावन सानिध्य मैं यह भव्य अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 16 फरवरी से घट स्थापना एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा दिनांक 17 फरवरी से सिद्ध चक्र मंडल विधान प्रारंभ होगा जो 7 अप्रैल तक चलेगा 50 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में प्रतिदिन एक विधान संपूर्ण अष्ट द्रव्य समर्पित करके विधि विधान पूर्वक होगा सिद्धचक्र महामंडल विधान की महिमा उज्जैन के लिए सर्वाधिक है
क्योंकि मैना सुंदरी की कथा यहां पर प्रचलित है आचार्य श्री ने सिद्धचक्र महामंडल विधान के लिए कहा कि बड़े ही पुण्य का फल जिन लोगों का होता है वह ऐसे मंगल कार्य में अपनी मंगल प्रस्तुति देते हैं मंगल रुप में सम्मिलित होते हैं इससे अमंगल दूर होता है विधान में विशेष रुप से पंडित एवं संगीतकार रहेंगे संपूर्ण विधान श्री जी के अभिषेक एवं शांति धारा के पश्चात सुबह 7:30 बजे प्रारंभ होगा जो लगभग 50 दिन तक चलेगा
डॉक्टर सचिन कासलीवाल ने बताया कि विधान में महिलायें मंगल कलश सिर पर लेकर मंगल गीत गाते केसरिया परिधान में पुरूष व बच्चे सम्मिलित होंगे। बैण्ड मधुर ध्वनियां बजाते हुए चलेंगे। महोत्सव के लिये संपूर्ण तपोभूमि को विशेष रूप से सजाया गया है एवं विशेष पंडाल भी बनाया गया है जिसमें संपूर्ण विधान आयोजित होगा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए ट्रस्ट के अशोक जैन चाय वाला कमल मोदी दिनेश जैन सुपर फार्मा इंदर मल जैन विमल जैन धर्मचंद पाटनी अतुल सोगानी ने विशेष अनुरोध किया
भव्य शुभारम्भ 16 Feb 22
तपोभूमि प्रणेता आचार्य प्रज्ञासागर जी के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारम्भ
कल 16 Feb 22 को होगा
कार्यक्रम निन्मानुसार होंगे
भगवान का अभिषेक
प्रातः 8.30 बजे से
घट यात्रा
प्रातः 9.00 बजे से
ध्वजारोहण, मंडप शुद्धि,
कलश स्थापना,
अखंड दीप प्रज्वलन
प्रातः 9.30 बजे से
इन सभी क्रियाओं के पश्चात
हमें गुरु देव के आशीर्वचन का लाभ मिलेगा
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति रेणु जैन ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलपति रेनू जैन आचार्य श्री से मिली एवं दर्शन किए आशीर्वाद लिया और शिक्षा के क्षेत्र पर मैं कई विषयों आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज से चर्चा की