उज्जैन। सर्व धर्म कौमी एकता ग्रुप द्वारा समाजसेवी अशरफ पठान का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उज्जैन शहर की अन्य सामाजिक संगठन सीरतुन्नबी कमेटी, फलाहे इंसानियत वेलफेयर सोसायटी, जज़्बा सोशल फाउंडेशन, बज़्म हल्का ए फिक्र ओ फन, कौमी एकता ग्रुप, सर्व धर्म सद्भाव समिति नागझिरी, समीर टेन्ट हाउस से समीर उल हक व अन्य राजनीतिक व सामाजिक लोगों द्वारा सम्मिलित होकर, अशरफ पठान का सम्मान किया गया। इसी के साथ सर्व धर्म कौमी एकता ग्रुप अध्यक्ष हाजी फ़हीम सिकन्दर के निवास पर समाज सेवी अशरफ पठान का जन्मदिन भी मनाया गया। अंत मे अशरफ पठान द्वारा समस्त उपस्थित लोग व स्नेहीजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।