कल सैकड़ो महिलाएं करेंगी गोवर्धन सागर का पूजन

 


उज्जैन। अंकपात मार्ग स्थित सप्तसरोवरों में चतुर्थ गोवर्धन सागर की सफाई का काम शुक्रवार शाम को पूर्ण हो गया है। शनिवार को यहां विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ श्रमदान की पूर्णाहुति होगी। सैकड़ो की संख्या में महिलाओं द्वारा गोवर्धन सागर का पूजन करवाया जाएगा ।रामादल अखाड़ा परिषद ने 21 जनवरी से सप्तसागर के सरंक्षण के लिए धरना आरंभ किया था। 27 जनवरी से गोवर्धन सागर की सफाई के लिए श्रमदान अभियान की शुरूआत की गई थी। 16 दिन तक सतत चले श्रमदान के बाद अब गोवर्धन सागर पूरी तरह से जलकुंभी और काई से मुक्त हो गया है। रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डा. रामेश्वरदास ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में सप्तसागरों के पूजन का विधान है। गोवर्धन सागर पर विगत कई वर्षो में महिलाएं घास और जलकुंभी की वजह से सरोवर के जल का पूजन नहीं कर सकी थी। गोवर्धन सागर अब पहले से बेहतर स्थिति में आ गया है लिहाजा शनिवार की दोपहर यहां प्रतिकात्मक रूप से सैकड़ो महिलाओं द्वारा गोवर्धन सागर का पूजन करवाया जाएगा। शनिवार दोपहर 12 से 2.30 बजे तक गोवर्धन सागर तट पर सुंदरकांड का पाठ होगा। दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे तक पूजन-अर्चन किया जाएगा। शाम 4 बजे साधु-संत व अतिथिगण नाव से विहार करते हुए अंकपात मार्ग से नगरकोट माता मंदिर तक जाएंगे। यहां नगर कोट माता को चुनरी अर्पित की जाएगी। शाम 5 बजे गोवर्धन सागर तट पर श्रमदान में सहभागी बने श्रमिकों, कार्यकर्ताओं का संत समाज की ओर से स्वागत सम्मान किया जाएगा। आयोजन में उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, उज्जैन उत्तर क्षेत्र के विधायक श्री पारस जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। गोवर्धन सागर विकास समिति के सदस्य कमल कौशल, ओम अग्रवाल व सुनील जैन ने शहर के धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे गोवर्धन सागर पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

सागर को अर्पित होगा माखन मिश्री का भोग

गोवर्धन सागर विकास समिति के सदस्य और तीर्थ पुरोहित प. राजेश त्रिवेदी ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में गोवर्धन सागर पर माखन-मिश्री का भोग अर्पित करने का विधान है। शनिवार दोपहर होने वाले सरोवर पूजन में जो महिलाएं शामिल होना चाहती है वे अपने अपने साथ लाल कपड़ा, गेंहू, माखन-मिश्री, चांदी या स्टील का पात्र और भगवान गोवर्धन नाथ जी के वस्त्र सामग्री के रूप में साथ लाए। अन्य पूजन सामग्री गोवर्धन सागर तट पर ही उपलब्ध होगी।

Popular posts
जनता को अपना परिवार समझने पर
Image
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में जनसमूह को संबोधित किया
Image
*भगवान कृष्ण उज्जैन सेभगवान कृष्ण उज्जैन से ही श्री कृष्ण बनकर गए थे- मुख्यमंत्री डॉ यादव ही श्री कृष्ण बनकर गए थे- मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन । भगवान कृष्ण उज्जैन में बालक के रूप में शिक्षा लेने आए थे और यहां पर 64 कलाएं उन्होंने सीखी और उन्हें सुदर्शन चक्र मिला इसी सुदर्शन चक्र से उन्होंने बाद में धर्म की स्थापना की इसलिए उज्जैन की नगरी से जो बात उठती है वह धर्म की स्थापना करती है । मनोरमा परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहीं । उन्होंने कहा उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करने के बाद भगवान कृष्ण श्री कृष्ण बने और एक और राजा विक्रमादित्य हुए जिन्हें पूरे देश में न्याय के राजा के रूप में जाना जाता है वहीं 2000 साल पहले यहीं पर सम्राट अशोक अपनी युवावस्था में राजकुमार के रूप में राज्यपाल बनकर आए थे और जब वह यहां से गए तो चक्रवर्ती सम्राट बने । आप सब युवाओं को आने वाली 13 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है साथ ही हर युवा को अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को मतदान तक लाना भी है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा आप सब युवाओं की जिम्मेदारी है की ऐसी सरकार चुने जो राष्ट्र का निर्माण करती है जो राष्ट्रवाद की धारा को सदा प्रवाहित करती रहती है और सनातन धर्म की रक्षा करती है वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग इस देश में चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने कुछ किया नहीं लगातार सनातन का विरोध करते है । एक ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं जिसका भारत के विषय में ज्ञान भी ठीक से नहीं है वहीं दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश ही नहीं विश्व में भारत के मस्तक को ऊंचा किया है । सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर है और यह प्रगति का दौर हमेशा चला रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को आप सब युवाओं को अच्छे मतों से जीताना है और 400 पार के संकल्प को पूरा करना है । कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव सिंह पवार, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, दिनेश जाटवा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, कलावती यादव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़, राजेन्द्र भारती, विशाल राजोरिया , संजय अग्रवाल, सुशील वाडिया, श्रीपाल राजावत , दीपक नामदेव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व नव मतदाता उपस्थित थे । (News Reporter Asif Khan.Ujjain)
Image
भगवान कृष्ण उज्जैन से ही श्री कृष्ण बनकर गए थे*
Image
सर्वांगीण विकास के लिए दिया योग प्रशिक्षण
Image