15 महीने की कांग्रेस सरकार की बताई उपलब्धियां, भाजपा महंगाई के लिए जिम्मेदार
महाराज वाड़ा कार्तिक चौक एवं दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का घर चलो घर-घर चलो अभियान प्रारंभउज्जैन। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के दिशा निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा बूथ स्तर पर चलाए जा रहे घर चलो घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत गुरूवार को महाराजवाडा कार्तिक चौक एवं दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अभियान की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनोहर बैरागी, विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राज हजूर सिंह गौर, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव हाफिज कुरेशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ओपी लोट के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की संयोजक प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी, महाराजवाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित श्रवण शर्मा, दौलतगंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला ने बताया कि अभियान महाराज वाडा ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 21 के बूथ नंबर 183 एवं दौलतगंज सर्राफा ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 23 के बुथ नंबर 196 पर चलाया गया। जिसमें कांग्रेस के नेतागणों ने कांग्रेस की मध्यप्रदेश की 15 महीने की सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की बढ़ती हुई महंगाई, जनता के साथ झूठे वादे, बिजली के बिल में चुनाव के समय छूट और अब वसूली, पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए भाव, गैस की टंकी के बढ़ते हुए दाम आदि से आम जनता को अवगत कराया एवं भाजपा सरकार को धोखेबाज सरकार बताया। कार्यक्रम में कांग्रेस के नेतागण अरुण वर्मा, सुनील कछवाय, अयूब कुरेशी, सलीम खान, अजय शंकर जोशी, अजय प्रकाश मेहता, मलिक भाई, ललित सेठी, मोहन नागर, आसिफ खान, अशफान अमानुल्लाह खान, मलिक पहलवान, सरदार सिंह, आसिफ कुरेशी, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, आलम लाला, मेहताब लाला, अनिल देवघर, दीपेंद्र स्वार, सांगी, नितिन जोशी, अभय त्रिवेदी, दीपक खंडेलवाल, हेमंत चौरसिया, फूलचंद जरिया, पुरुषोत्तम कहार, वीरेंद्र मंडलोई, अनवर ताज, उमेश जोशी, सोनू शर्मा, नितिन गोठवाल, हर्ष पुरोहित, हर्ष पटेल, राजा खान, नागोरी, छोटू नेता, जितेंद्र शुक्ला, उमेश भट्ट, इस्माइल भाई, पंकज सोलंकी, दीपक बाला, सतीश शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा, करण सिंह पटेल, उमेश यादव, मोहित जोशी, सतीश शुक्ला, रामजी भाई, बाबू भाई, मनोज दुबे, पुष्पेंद्र बेस, बृजेश पाठक, मनोज ठाकुर आदि उपस्थित थे।