उज्जैन। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया की प्रदेश सचिव सौफिया ग़ौरी ने पर्दे को लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रज्ञा सिंह का बयान अनर्गल और अपमानजनक है, वहीं यह बयान प्रदेश सरकार की मंशा के भी खिलाफ है जो इसे तूल देना नहीं चाहती है।
उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह मुसलमानों को समझाने की कोशिश न करें, मुसलमान पर्दे की सीमाओं को अच्छे से जानते हैं और वो उसका पालन भी करते हैं। ग़ौरी ने कहा कि प्रज्ञा सिंह आए दिन मुस्लिम विरोधी बयान और कार्यशैली से खुद को राजनीति में बनाए रखना चाहती है। गौरी ने प्रज्ञा सिंह को सलाह दी कि वो दूसरे धर्मों के बारे में बोलने के बजाय एक सांसद के नाते भोपाल के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वाहन करें यह ज़्यादा ज़रुरी है। गोरी ने प्रज्ञा सिंह के सनातन धर्म का हवाला देने पर कहा कि आपको यह शोभा नहीं देता, क्योंकि् आपकी ख्याति मालेगांव आतंकवादी घटना और मुस्लिम विरोधी चरित्र से जुड़ीं हुई है। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी ने दी।