भारतीय किसान संघ ने भरी हुंकार, सरकारों को दी चेतावनी लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसान का हक है- भारतीय किसान संघ

भारतीय किसान संघ के 13वें अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आज होगा निर्वाचन





उज्जैन। भारतीय किसान संघ के अधिवेशन के दूसरे दिन किसान संघ के द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा लाल परेड मैदान से प्रारंभ होकर एम वी एम कालेज ग्राउंड में सभा में तब्दील हुई। उज्जैन सहित देश भर के 500 जिलों से आये किसान प्रतिनिधियों की सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले।
मिश्र ने आगे कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की व्यवस्था करे। अन्यथा देश से लेकर प्रांत तक और प्रांत से लेकर देष के चप्पे चप्पे तक किसान संघ केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ जनजागरण कर वातावरण निर्माण करेगा। महिला शक्ति की प्रतीक किसान संघ की राष्टीय उपाध्यक्ष विमला तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि किसानों में वह ताकत है कि वह किसी की भी सरकार बना सकते है ंतो उसे गिरा भी सकते हैं। किसान संघ मातृषक्ति को लेकर आगे बढ़ रहा है और मातृषक्ति कृषि क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। भारतीय किसान संघ के राष्टीय अध्यक्ष आई एन बसबेगौंड़ा ने सभा में कहा कि किसान संघ गैर राजनैतिक संगठन है। किसान पिछले 43 बर्षों से अपनी मांग दोहरा रहे है। अब समय आ गया है किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य देना ही होगा। सरकारें वार्तालाप के लिये तो बुलाती है पर निर्णय न होना गंभीर बात है। किसान अब समझ चुका है। इस अवसर पर सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख व भारतीय किसान संघ के पालक अधिकारी रामलाल, किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मन्त्री दिनेश कुलकर्णी, भारतीय मजदूर संघ के राष्टीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह, राष्टीय मंत्री पेरूमाल, गंगाधर, सांई रेडडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, मध्यभारत के प्रांत अध्यक्ष कैलाष सिंह ठाकुर, प्रांत महामंत्री पवन शर्मा, महाकौषल प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल, मालवा के प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, प्रांत महामंत्री रमेष दांगी, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, भरत पटेल, अतुल माहेष्वरी सहित देश भर से आये किसान संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंच से देष भर के विभिन्न प्रांतो से आये प्रांतो के अध्यक्षों ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में किसान सभा को संबोधित करते हुये अपने राज्यों की समस्यायें केंद्रीय प्रतिनिधियों के सामने खुले मंच पर रखी।
सड़को पर निकली विषाल भव्य शोभायात्रा


दोपहर 2 बजे पुलिस परेड ग्राउंड दषहरा मैदान से देषभर के विभिन्न प्रांतो से आये किसान प्रतिनिधियों की अनुषाषित स्वरूप में विषाल शोभायात्रा भारतीय किसान संघ के द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा में देश के 500 जिलों के 5 हजार से अधिक किसान शामिल हुये। शोभायात्रा लाल परेड ग्राउंड से होते हुये राजभवन मार्ग, रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल टॉकीज, टी टी नगर थाना, अपैक्स बैंक, पत्रकार भवन, मालवीय नगर से होते हुए एम वी एम कॉलेज ग्राउंड पर सभा में तब्दील हुई। शोभायात्रा मार्ग में स्थान स्थान पर सामाजिक संगठनों ने पुष्प बर्षा कर स्वागत किया। अनेकता में एकता के दर्शन हुए किसान शोभायात्रा में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन के द्वितीय दिन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में देश के कोने कोने से  आये आये किसान अपनी संस्कृति के अनुसार विभिन्न वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा में अपने अपने प्रांत का बैनर लेकर चल रहे किसान अपनी भाषा में नारों का उदघोष कर कतारबध्द चल रहे थे। शोभायात्रा में सम्पूर्ण भारत की अनेकता में एकता का दर्शन राजधानी वासियों ने किये। अधिवेशन में बड़ी संख्या में महिला किसान शामिल भारतीय किसान संघ के अधिवेशन में बड़ी संख्या में किसान महिलायें  शामिल हुई। शोभायात्रा के दौरान वे  अपने अपने प्रांत का बैनर लिये, विशेष परिधान में नारों का उद्घघोष करते हुए चल रही थी। शोभायात्रा के दौरान ग्रामीण महिला किसान सशक्तीकरण का अनूठा उदाहरण देखने मिला। कृषि विषय पर मैराथन बैठकों का क्रम जारी
देश व दुनिया में किसानों के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय 13वां अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन महादेवी परिसर पुरानी गल्ला मण्डी में चल रहा है। अधिवेशन के द्वितीय दिन देश भर से आये किसान संघ के पदाधिकारी व किसानों के साथ विभिन्न विषयों पर मैराथन बैठकों का क्रम जारी रहा। देश भर के विभिन्न प्रान्तों के प्रांत महामंत्रीयों द्वारा अपने प्रांत के वृत्त रखे गये।
Popular posts
वर्षों के संघर्ष को समाप्त कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ
Image
सीएम डॉ मोहन यादव ने बूथ पर मतदान पर्ची का वितरण किया
Image
*भगवान कृष्ण उज्जैन सेभगवान कृष्ण उज्जैन से ही श्री कृष्ण बनकर गए थे- मुख्यमंत्री डॉ यादव ही श्री कृष्ण बनकर गए थे- मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन । भगवान कृष्ण उज्जैन में बालक के रूप में शिक्षा लेने आए थे और यहां पर 64 कलाएं उन्होंने सीखी और उन्हें सुदर्शन चक्र मिला इसी सुदर्शन चक्र से उन्होंने बाद में धर्म की स्थापना की इसलिए उज्जैन की नगरी से जो बात उठती है वह धर्म की स्थापना करती है । मनोरमा परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहीं । उन्होंने कहा उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करने के बाद भगवान कृष्ण श्री कृष्ण बने और एक और राजा विक्रमादित्य हुए जिन्हें पूरे देश में न्याय के राजा के रूप में जाना जाता है वहीं 2000 साल पहले यहीं पर सम्राट अशोक अपनी युवावस्था में राजकुमार के रूप में राज्यपाल बनकर आए थे और जब वह यहां से गए तो चक्रवर्ती सम्राट बने । आप सब युवाओं को आने वाली 13 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है साथ ही हर युवा को अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को मतदान तक लाना भी है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा आप सब युवाओं की जिम्मेदारी है की ऐसी सरकार चुने जो राष्ट्र का निर्माण करती है जो राष्ट्रवाद की धारा को सदा प्रवाहित करती रहती है और सनातन धर्म की रक्षा करती है वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग इस देश में चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने कुछ किया नहीं लगातार सनातन का विरोध करते है । एक ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं जिसका भारत के विषय में ज्ञान भी ठीक से नहीं है वहीं दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश ही नहीं विश्व में भारत के मस्तक को ऊंचा किया है । सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर है और यह प्रगति का दौर हमेशा चला रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को आप सब युवाओं को अच्छे मतों से जीताना है और 400 पार के संकल्प को पूरा करना है । कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव सिंह पवार, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, दिनेश जाटवा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, कलावती यादव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़, राजेन्द्र भारती, विशाल राजोरिया , संजय अग्रवाल, सुशील वाडिया, श्रीपाल राजावत , दीपक नामदेव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व नव मतदाता उपस्थित थे । (News Reporter Asif Khan.Ujjain)
Image
सर्वांगीण विकास के लिए दिया योग प्रशिक्षण
Image
*शाकाहारी नशामुक्त बनो, बीमारियों से बचो- संत बाबा उमाकान्त जी महाराज*
Image