उज्जैन। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की महिला अधिकार, उत्थान सुरक्षा एवं सशक्तिकरण समिति द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वाश्रिता- स्व आश्रिता बनाने की एक पहल कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक महेश्वरी महिला संगठन द्वारा धार जिला के टांडा ग्राम में सिंगर सिलाई केंद्र का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूँदड़ा के कर कमलों से किया गया। मंत्री उषा सोडानी उज्जैन ने बताया कि पूरे देश के 16 सेंटर्स पर 525 मशीनों का वितरण कर राष्ट्रीय महिला संगठन ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष वीणा सोमानी उज्जैन, मंत्री उषा सोडानी, संगठन मंत्री शोभा माहेश्वरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमा शारदा, धार जिले से ममता आगाल की विशेष उपस्थिति रही। इस सेंटर की देखरेख का दायित्व धार जिलाध्यक्ष सुलेखा लद्दड द्वारा लिया गया। सेंटर का संचालन सविता परमार करेगी।
राष्ट्रीय महिला संगठन ने 16 सेंटर्स पर 525 मशीनों का वितरण कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड