उज्जैन। चित्रगुप्त धाम अंकपात पर कायस्थ समाज द्वारा होली की दूज पर हवन पूजन कर प्रसादी वितरित की गई। भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर आरती पूजन के साथ ही सामूहिक चित्रगुप्त लेखन भी कायस्थ समाज द्वारा किया गया। चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास के मीडिया प्रभारी नगर जिला उज्जैन के मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाई दूज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ ही होली दहन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समाजजन उपस्थित हुए। होलिका दहन के पश्चात रंग गुलाल एवं फूलों के द्वारा भगवान धर्मराज चित्रगुप्त जी के साथ होली खेली गई। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा करा कर होली की शुभकामनाएं दी। होली दहन के पूर्व समाज के सभी लोगों ने समाज की नई पीढ़ी को किस तरह की दिशा देना चाहिए और समाज के लिए हमें क्या करना चाहिए इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही उन सभी परिवारों में समाज के लोग होली रंग डालने पहुंचे जहां इस वर्ष परिवारों में गमी हुई। होली दहन में प्रमुख रूप से कृष्णमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ, ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, शिक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, मंगेश श्रीवास्तव, चंद्र शेखर श्रीवास्तव, भरत सक्सेना, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मदन गोपाल श्रीवास्तव, त्रिलोक निगम, लक्ष्मी निगम, अनिल कुमार श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, रश्मि सक्सेना, माधुरी श्रीवास्तव, अनिता निगम, पिंकी निगम, अंकितराज भटनागर, जितेंद्र निगम, शैली निगम, सृष्टि निगम, लव श्रीवास्तव, दक्ष निगम सहित कई चित्रांश बंधु उपस्थित थे।