उज्जैन। अन्नपूर्णा ग्रुप द्वारा परम्परागत होली की पूर्णिमा पर निःशक्त और निराश्रित लोगों को भोजन कराया गया। ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि सालों पुराने समय से परंपरागत रूप से चले आ रहे भंडारे के इस आयोजन में मुख्य अतिथि ग्रुप के संरक्षक योगेश शर्मा और मनीष शर्मा थे। इस अवसर पर अशोक सारवान, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रतीक जैन, संचित शर्मा, सनत बगवाल, मनोज बल्दीया आदि मौजूद थे। सुभाष यादव के अनुसार 1 सक्षम व्यक्ति तो अपना त्योहार घर पर मन लेता हैं मगर गरीब व्यक्ति क्या करें इसी मंशा के अनुरूप होली पर सुस्वादिष्ट भोजन निःशुक्त और निराश्रित लोगों को कराकर त्यौहार मनाया जाता है।
होली पर अन्नपूर्णा ग्रुप ने कराया निःशक्तों को भोजन