उज्जैन। अग्रवाल जैसीस द्वारा भक्ति से सराबोर फाग उत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन मोदी की गली में किया गया। इंदौर से आए हुए कलाकारों ने ब्रज की होली, लठमार होली, लड्डू मार होली सहित कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर मन मोह लिया। उपस्थित भक्तों ने कृष्ण भक्ति नृत्य कर फूलों की होली, रंगो की होली से वातावरण को ब्रजमय बना दिया। राधा कृष्ण बनी अनेक जोड़ियां फाग उत्सव में आकर्षण का केंद्र रही। अग्रवाल जेसीज के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव महेश जैन ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन अग्रवाल जैसीस द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, विशेष अतिथि पूर्व ट्रस्टी एवं बर्तन बाजार के अध्यक्ष विजय मित्तल, सुरेश गोयल, भाजपा महामंत्री संजय अग्रवाल थे। अतिथियों ने महाराजा अग्रसेनजी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अग्रवाल विकास समिति के अध्यक्ष बनने पर जगदीशचंद्र गोयल एवं भाजपा महामंत्री बनने पर संजय अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल सीए का शाल, श्रीफल से अभिनंदन किया गया। फाग उत्सव में पंचायत न्यास के ट्रस्टी उपाध्यक्ष गोविंद गोयल, मधुर गर्ग, संजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, जेसीज संरक्षक जयकिशन अग्रवाल, अजीत मंगलम, अध्यक्ष महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, महिला जैसीस अध्यक्ष उषा गोयल, संयोजक सीमा अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, विजयलक्ष्मी अग्रवाल, रेखा गुप्ता, महेश जैन, कविता मंगलम, प्रिया मित्तल, मीना शाह, रेखा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, विजय गोयल, अंकुर अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, हरीश मित्तल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु एवं महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।
फाग उत्सव में कृष्ण लीलाओं संग खेली ब्रज की होली अग्रवाल जैसीस के भक्ति से सराबोर फाग उत्सव में हुई लट्ठमार होली किया अभिनंदन