देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खास बात यह है कि मार्च के महीने में ही प्रचंड गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थी, वहीं अप्रैल की शुरुआत भी सूरज के तीखे तेवरों के साथ ही हो रही है। इस बीत भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गर्मी ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इतने वर्षों के बाद पहली बार मार्च का महीना इतना गर्म रहा। दरअसल मध्य मार्च से राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू (Heat Wave) चलना शुरू हो गई, जो अब तक बदस्तूर जारी है। वहीं आईएमडी ने आने वाले 5 दिनों तक दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। देशभर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी जरूर बढ़ा दी है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक आधे हिंदुस्तान पर गर्मी ने कहर मचा रखा है। दिल्ली से नागपुर तक मौसम 40 डिग्री के पार है तो वहीं 3 अप्रैल के बाद गर्मी का ये हीट अटैक और बढ़ने का अनुमान जाहिर किया गया है।
IMD ने इन इलाकों में जारी किया लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरी समेत मध्य हिस्सों के सभी राज्यों में अगले पांच दिन तेज लू चलने की बात की है। इसको लेकर उन्होंने अलर्ट भी जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक अगले कुछ दिन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी होते दिखेगी।
121 वर्षों की टूटा रिकॉर्ड
IMD के मुताबिक, देश में 121 वर्षों में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है। इसके मुताबिक देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।