उज्जैन। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की प्रान्तीय शाखा के आवहान पर उज्जैन नगर पालिक निगम, उज्जैन के समस्त सफाई कर्मचारियों की न्यायोचित 18 सूत्रीय मांगों को निराकरण हेतु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश लोट के नेतृत्व में नगर निगम गेट पर नारेबाजी, धरना देते हुए कर्मचारियों के समर्थन में नगर शाखा के तत्वावधान में चौथे चरण का शुभारम्भ किया। गेट पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ.पी. लोट, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चावरे, प्रान्तीय उपाध्यक्ष शंकरलाल बोयत नगर शाखा अध्यक्ष गुरूचरण कलोसिया कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र सरवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि गौसर, मनीष गौसर नगर महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गौसर ने सम्बोधित किया। निगम गेट पर नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता को माँग पत्र एवं ज्ञापन सौंपा। साथ ही जिला कलेक्टर आशीष सिंह को भी माँगपत्र एवं ज्ञापन सौंपा गया। संयुक्त कार्यक्रम में निम्नांकित प्रतिनिधियों भी सम्मिलित थे। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओ.पी. लोट, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चांवरे, प्रान्तीय उपाध्यक्ष शंकरलाल बोयत, संभागीय महामंत्री मनोहर गौहर, अपाक्स अध्यक्ष अनोखीलाल भारती, नगर निगम अध्यक्ष गुरूचरण कलोसिया प्रान्तीय जिला अध्यक्ष जितेन्द्र डागर, मनीष गौसर जिला उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र गौसर, मनीष चांवरे, मनीष पारोचे संयुक्त सचिव, कार्यवाहक अध्यक्ष हमीद दादा, महेन्द्रसिंह गौसर, दिलीप भाई, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि गौसर राजेन्द्र सरसवाल, पप्पू भंवर, पूरन सारवान शहर सचिव, शहर महामंत्री बच्चासिंह किलोसिया सरवन कंडारे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश स्तरीय 18 सूत्रीय माँगों को लेकर निगम गेट पर दिया धरना आन्दोलन का चौथा चरण