उज्जैन। गंगा जमुना तहजीब की मिसाल, अमन शांति भाई चारे का शहर, हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक, हर त्यौहार को मिलजुलकर मनाने वाले शहर उज्जैन में केंद्रीय भेरूगढ़ जेल में रहमतों का महीना माहे रमज़ान के मुबारक मौके पर मुस्कान मानव सेवा समिति की ओर से रोजा इफ्तार का कार्यक्रम किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी जावेद शेख ने बताया कि समिति की ओर से भेरूगढ़ जेल में बंदियों का रोजा इफ्तार कराया गया, जिसमें लगभग 500 से अधिक बंदियों ने रोजा इफ्तार किया। इफ्तार से पहले सभी ने हाथ उठाकर ईश्वर को याद किया, जल्दी रिहा होने की दुआ की वा गुनाहों से तौबा की, रोजा इफ्तार से पहला जेल अधीक्षक उषा राजे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माहे रमजान के महीने में ईश्वर को याद करना दिल से इबादत करने का सही उद्देश बताया व सच्चे दिल से इबादत करने वालों को अपने पापों से मुक्ति मिलती है। इफ्तार के बाद सभी ने नमाज़ अदा की हिंदुस्तान में अमन चैन की दुआ की गई, जेल अधीक्षक को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रहीस खान, अमीर उलहक, डॉ. शकील अंसारी, पूजा कुमावत, साधना धाकड़, शाहीन खान, कुंदन गिरजे, सईद खान, इरफान खान, नईम खान, उस्मान खलीफा, मुजफ्फर खान, आजाद खान, सलमान खान, सोहेल अंसारी, सुल्तान, खान, अजहर उदीन आदि मौजूद थे।
भेरूगढ़ जेल में कराया 500 से अधिक बंदियों का रोजा इफ्तार मुस्कान मानव सेवा समिति ने किया जेल अधीक्षक का सम्मान