राजपूत समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित

उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व राजपूत सोशल ग्रुप का युवक-युवती परिचय सम्मेलन विक्रम कीर्ति मंदिर में रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजपूत सोशल ग्रुप की वेबसाइट का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रसिद्ध समाजसेवी जोगेंद्र सिंह भदौरिया, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक भगवंत सिंह चौहान थे। अध्यक्षता परमहंस अवधेश पूरी महाराज ने की। 600 से अधिक प्रविष्टि प्राप्त हुई, जिसको वेबसाइट पर समाज के लोग देखकर अपने बेटे-बेटी के रिश्ते तय करने में सहभागी बनेंगे। मंच से विवाह योग्य युवक और युवती ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम की जानकारी राजपूत सोशल ग्रुप के संयोजक किशोरसिंह भदौरिया ने देते हुए बताया कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दुबई से भी प्रविष्टि प्राप्त हुई है। ग्रुप के माध्यम से 300 से भी अधिक रिश्ते तय हो चुके हैं। इस अवसर पर समाज के कई लोगों ने दहेज नहीं लेने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण अतिथि द्वारा किया गया। संचालन किशोर सिंह भदौरिया ने किया। आभार नरेश सिंह भदौरिया ने माना। इस अवसर पर महासभा के सर्वश्री सुरेंद्र सिंह तोमर, महेश सिंह तोमर, राजवीर सिंह तोमर, राणाप्रताप सिंह तोमर, मनोहर सिंह चौहान, आर एस राठौर, रतन सिंह भदौरिया, सूर्यपाल सिंह कुशवाह, राकेश सिंह भदौरिया, शिवेंद्र सिंह भदौरिया, छवि नंदन सिंह चौहान, सूर्यनारायण सिंह भदौरिया, राज सिंह सेंगर, मनोज सिंह भदौरिया, अक्षय भदौरिया, अभिषेक भदौरिया सहित सैकड़ों महिला व पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम में पत्रिका मिलान की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज रखा गया।