भाजयुमो उज्जैन संभाग प्रभारी गंगा पांडे ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूत कड़ी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जो कार्य मिलता है वह उसका शत-प्रतिशत परिणाम देते हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता आगामी आने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जी जान से जुट जाए। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी का तन्मयता से निर्वहन करता है।
उक्त बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग के प्रभारी गंगा पांडे ने उज्जैन प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन फ्रीगंज में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कही। भाजयुमो नगर जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बैस ने बताया कि उज्जैन पहुंचकर श्री पांडे ने सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन अर्चन किया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो नगर जिला अध्यक्ष पं. अमेय शर्मा ने की। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन शुभम यादव ने किया। आभार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लक्की दरबार ने माना। उक्त जानकारी भाजयुमो नगर जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बैस ने दी।