भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर जिला इकाई का किया स्वागत


उज्जैन। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर जिला उज्जैन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री तनवीर अहमद, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विशेष अतिथि मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुर्तजा अली बड़वाहावाला द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। नगर महामंत्री सलीम एहमद, आकील खान, नगर उपाध्यक्ष जाहीद अली बंदूकवाला, अनिस खान, मुस्तकीम शेख, हैदर खान (बल्लू लाला), इरशाद राईन, बाबर खान, नगर मंत्री वसीम खान, बुराहान भाई टेंटवाला, वाजिद अली, राजा खान, कोषाध्यक्ष मुत्रजा अली कांचवाला, सहा.कोषाध्यक्ष नासिर राईन, कार्यालय मंत्री आबिद खान, वसीम नागौरी, मीडिया प्रभारी अजहरुद्दीन शाह, सह मीडिया प्रभारी फिरोज खान, सोशल मीडिया प्रभारी अफरोज शाह, हयात शेख आदि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जब्बार शेख, रजा अली सिद्दीकी, डॉ. निजाम हाशमी, हाजी इशाक खान चिश्ती, इलयास शेख सहित भाजपा नगर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल, विशाल राजोरिया आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मोर्चा के नगर अध्यक्ष शेर अली ने की। संचालन महामंत्री सलीम एहमद ने किया। आभार महामंत्री आकील खान ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी अजहरुद्दीन शाह ने दी।