उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और सर्व राजपूत समाज राजपूत समाज के कुल शिरोमणि अखंड भारत के अंतिम हिंदू राजा श्री पृथ्वीराज सिंह जी चौहान की 873वी जयंती पर शहर के प्रमुख मार्गो से निकली शौर्य यात्रा का इंदिरा नगर युवा विकास समिति वार्ड 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इंदिरा नगर युवा विकास समिति वार्ड 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव एवं कायस्थ समाज द्वारा नईसड़क पर शौर्य यात्रा पर पुष्पवर्षा की तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बैस को पुष्पहार माला एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर इंदिरा नगर युवा विकास समिति की टीम, कायस्थ समाज के ब्रजेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव एवं समाज के गणमान्य बंधुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सर्व राजपूत समाज के तत्वावधान में राजपूत समाज के गौरव अखंड भारत के अंतिम हिंदू राजा श्री पृथ्वीराज सिंह जी चौहान की 873वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सामाजिक न्याय परिसर आगर रोड से निकली शौर्य यात्रा में हाथी, घोड़,े ऊंट, बकरी के साथ बैंड और ताशे शोर्य यात्रा की शान बने थे। राजपूत समाज के समाजजन पारंपरिक परिधान कुर्ता पजामा और महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर चल रही थीं। यात्रा में त्रिपुर सुंदरी महामाया आश्रम के पीठाधीश्वर संत श्री सुरेश्वर दास जी महाराज, भागवत कथा वाचक चंद्रिका देवी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भैरो सिंह चौहान, अंगद सिंह भदोरिया, उषा पवार, करणी सेना के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह झाला, उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह बेस, राजेश सिंह कुशवाह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह पवार, जीवन सिंह तोमर, युवा विंग के संभाग अध्यक्ष राजेश सिंह भदोरिया, जिला अध्यक्ष संजय सिंह गौड़, शहर अध्यक्ष बुद्ध सिंह सेंगर, महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुषमा पवार, शहर अध्यक्ष आशा सिंह सेंगर, राधा चौहान, शोभा कुमार सोलंकी, अरविंद सिंह चौहान, जयदेव सिंह सेंगर, उदय सिंह सेंगर, उपमा चौहान, राजकुमारी दिखित, मीरा सिकरवार, राजकुमारी ठाकुर, शकुंतला कुशवाहा, संजय सिंह भदोरिया, श्रवण सिंह भदोरिया, राहुल सिंह बेस, त्रिलोक सिंह भदोरिया, अभिजीत सिंह बेस, अशोक सिंह ठाकुर, श्रवण सिंह बेस, राजेंद्र सिंह बेस मंगरोला, सौभाग्य सिंह बेस मंगरोला, ऋतुराज सिंह चौहान, अनिल सिंह बेस, राजेंद्र सिंह बेस, मनोज परमार, अशोक सिंह गहलोत, संतोष सिंह चौहान, रमाकांत सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह भदोरिया, देवेंद्र सिंह दिखत, बलवीर सिंह ठाकुर, पवन सिंह अटल, महेंद्र सिंह बना, करणी सेना के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह लखाहेडा, जीवन सिंह बेस, यशपाल सिंह सिसौदिया, भगवान सिंह बेस, उत्तम सिंह सिसोदिया, पुरुषोत्तम सिंह सिसोदिया, लोकेंद्र सिंह गौड़, करणी सेना के शहर अध्यक्ष विजय सिंह गौड़, नंदा पवार आदि मौजूद थे। शोर्य यात्रा सामाजिक न्याय परिसर से निकलकर चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, कोतवाली रोड, कोयला फाटक से होकर समारोह स्थल पर पहुंची। इंदिरा नगर युवा विकास समिति वार्ड नंबर 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव एवं उनकी पूरी टीम ने शौर्य यात्रा का नईसड़क पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इंदिरा नगर युवा विकास समिति वार्ड 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने किया शौर्य यात्रा का स्वागत