कोई भी सच्चे मन से एक भी दीन दुखी की सेवा करता है तो वह जगह दिव्य बन जाती है किन्तु सेवाधाम में सुधीर भाई तो असख्ंय दीन दुखियों की सेवा कर रहे है - आरिफ मोहम्मद खान, केरल-राज्यपाल
पूरी दुनिया देखी पर सेवाधाम जैसा सेवा कार्य कहीं नही देखा- आचार्य लोकेश मुनि समाज के सहयोग से संचालित सेवाधाम का कार्य असाधारण है - सद्गुरू शरण
‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम, उज्जैन के परोक्ष समाजसेवी मास्टर अंकित गोयल के 38वें अवतरण दिवस एवं पतंजलि योगपीठ, हरिद्धार के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर 31वें 31 दिवसीय वर्षा मंगल महोत्सव दिनांक 22 जुलाई 2022 से 21 अगस्त 2022 तक पर्यावरण-सेवा-संस्कार-मित्र मिलन-पौधारोपण के साथ विविध कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार वर्षा मंगल महोत्सव मनाया जाता है किन्तु इस वर्ष इसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। महोत्सव का शुभारंभ 22 जुलाई 2022 को अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सद्भाव के शांतिदूत आचार्य लोकेश मुनि जी के कर कमलों से हुआ। लोकेश मुनि जी ने कहा कि मैंने पूरी दुनिया देखी और मैं पूरे विश्व में भ्रमण करता हूं किन्तु सेवाधाम जैसा मानव सेवा कार्य कहीं नही देखा। उन्होंने सम्पूर्ण आश्रम का भ्रमण करते हुए कहा कि सेवाधाम जैसे आश्रम की पूरे देश में आवश्यकता है। इस अवसर पर उज्जैन नगर के नवनिर्वाचित प्रथम नागरिक ‘‘महापोर’’ मुकेश टटवाल, विजय केवलिया, प्रांत कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक, सुनील शर्मा, संस्थापक कल्याणं करोति, मथुरा, महेन्द्र कुमार बम, बड़नगर आदि उपस्थित हुए। वर्षा मंगल महोत्सव के अंतर्गत सुधीर भाई असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गए एवं वहां पर 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों को तिरपाल एवं अन्य आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुओं का वितरण के साथ 11000 से अधिक औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण, विविध प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ 5 ग्रामों को नीम ग्राम बनाने का कार्य शुरू किया। वर्षा मंगल महोत्सव के अंतर्गत उत्तरप्रदेश के बांदा से चलकर सेवाधाम आश्रम उज्जैन तक की 680 किलोमीटर 75 दिवसीय मेड़बंदी यज्ञ अभियान यात्रा अंतर्गत खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़ की पूर्णाहूति वरिष्ठ पत्रकार सद्गुरू शरण अवस्थी के वरद हस्तों सम्पन्न हुई। इस अवसर पर यात्रा संयोजक जलग्राम जखनी के जलयोद्धा उमाशंकर पाण्डे, विशेष अतिथि शिव स्वरूप अवस्थी वरिष्ठ पत्रकार, कानपुर, विवेक जोशी, अध्यक्ष-नगर भाजपा, उज्जैन, राजेश द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा लखनउ, गोविन्द खण्डेलवाल, अध्यक्ष-कृषि उपज मण्डी, उज्जैन, शिव पूजन अवस्थी, लवकुश नगर, सत्यनारायण खोईवाल, विशाल राजोरिया, पप्पु अहिरवार, पार्षद आदि अपने साथियों के साथ उपस्थित हुए। वर्षा मंगल महोत्सव के अंतर्गत त्रि दिवसीय राष्ट्रीय सेवा-मित्र सम्मेलन का आयोजन 18 अगस्त से 20 अगस्त 2022 तक किया गया। उक्त आयोजन का शुभांरभ मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यविद् डाॅ. वेद प्रताप वैदिक अध्यक्ष सेवाधाम ने 11 राज्यों से आए पर्यावरणविद्, मानव सेवाकर्मी, संस्कार प्रणेता, जैविक कृषि वैज्ञानिक एवं गौ सेवकों के साथ किया। इस अवसर पर सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, रमेश भैया संस्थापक-विनोबा सेवा आश्रम, शाहजहांपुर (उ.प्र.), डाॅ. विनोद भण्डारी, संस्थापक अध्यक्ष-अरबिंदो हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर इन्दौर, नरेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- हरिजन सेवक संघ, दिल्ली, अजय पाण्डे, लखनउ, डाॅ. रामगुलाम राजदान कुलाधिपति मालवांचल विश्व विद्यालाय, इन्दौर आदि उपस्थिति हुए। माननीय राज्यपाल ने सम्मेलन में अपने उद्बोधन में कहा कि - कोई भी सच्चे मन से एक भी दीन दुखी की सेवा करता है तो वह जगह दिव्य बन जाती है किन्तु सेवाधाम में सुधीर भाई तो असख्ंय दीन दुखियों की सेवा कर रहे है। डाॅ. वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि सुधीर को मैं फादर टेरेसा कहता हूं और वह मेरे वाक्य को हमेशा से चरितार्थ करते आ रहा है। सेवाधाम आश्रम द्वारा मानव सेवा के लिए श्रीमती विमला बहन, वरिष्ठ समाजसेविका, उत्तरप्रदेश, सिद्धार्थ सेवार्थ, संयोजक-आदर्श ग्राम खुरपी, उत्तरप्रदेश, डाॅ. आबिदा बेगम, समाजसेविका, कर्नाटक, डाॅ. रामगुलाम राजदान, कुलाधिपति-मालवांचल विश्वविद्यालय, इन्दौर, अमित जोशी, आरोग्य भारती-माधव सेवा न्यास, इन्दौर, अजय पाण्डे, लखनउ, श्रीमती कांता भाभी, उज्जैन, श्रीमती मोनिका गोयल बाजोरिया आदि को ‘‘सेवाधाम मित्र सम्मान’’ एवं ’’सेवाधाम सेवा श्री सम्मान’’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेवा मित्र सम्मेलन के द्धितीय-तृतीय दिवस पर मानव सेवा, गौ सेवा एवं जैविक कृषि, पर्यावरण, जलवायु पर सुधीर भाई, डाॅ. पुष्पेन्द्र दूबे, इन्दौर, श्रीमती विमला बहन, शाहजहांनपुर, लोकेश शर्मा, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश उत्तराखण्ड, डाॅ. आर.के. पालीवाल पूर्व आयकर आयुक्त, अजय पाण्डे, लखनउ उत्तरप्रदेश पूर्व राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-हरिजन सेवक संघ नरेश यादव, बिहार, पत्रकार टिल्लन रिझारिया, दिल्ली, आबिदा बेगम, बैंगलोर कनार्टक, प्रो. सुरेश शुक्ला, प्रयागराज, अनुराग भाई, हरदोई, राजोदेवी, बिहार, आशिफ इकबाल, पश्चिमी चम्पारन बिहार, प्रणव और प्राची, धुलिया, कथावाचक शारदा बहन बुलडाणा के साथ रूकमणी बहन, खगड़िया बिहार आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का वर्णन करते हुए अपने-अपने विचार रखे और भविष्य की योजनाओं का प्रारूप तैयार किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया एवं उनके साथियों ने वर्षा मंगल महोत्सव में कबीर भजन संध्या का भव्य संगीतमय प्रस्तुत किया।