डॉक्टर मीनाक्षी व्यास ने हासिल की पीएचडी की डिग्री


उज्जैन। कृमि खाद का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर किया शोध होनहार, कर्मठ एवं प्रतिभावान उज्जैन शहर ,सेठी नगर कॉलोनी निवासी मीनाक्षी व्यास पति मनीष व्यास को सत्य साईं यूनिवर्सिटी सीहोर से डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है। मीनाक्षी व्यास ने सत्य साईं यूनिवर्सिटी विज्ञान विभाग से " कृमि खाद का तुलनात्मक अध्ययन " शीर्षक के अंतर्गत अपना शोध कार्य पूरा किया। विज्ञान विभाग में 5 अगस्त को उनकी मौखिक परीक्षा ली और उसके बाद ही उन्हें औपचारिक रुप से पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। मीनाक्षी व्यास ने अपनी प्रारम्भिक एवम उच्च शिक्षा सोनकच्छ शहर से प्राप्त की। उनके शहर में इस खबर से उनके परिजन, उनके शिक्षको में खुशी का माहौल छा गया। अपनी डिग्री के बारे मे बात करते हुऐ मीनाक्षी जी ने बताया की, उनकी छोटे शहर से होने के बावजूद उनके पिताजी बचपन से अपनी बेटी को डाक्टर बनाना चाहते थे, परंतु असमय मृत्यु हो जाने के कारण उनका सपना पूरा ना हो सका, परंतु मीनाक्षी ने हार नहीं मानी , अपने पिताजी के सपने को उनकी मृत्यु के 20 साल बाद हि सही अपने नाम के आगे डॉ. लगा कर अपने पिताजी का सपना पूरा किया। अंत में मीनाक्षी व्यास ने अपनी पीएचडी की  सफलता के लिए अपनी माता जी श्रीमती पार्वती पाठक ,अपने पति श्री मनीष व्यास एवं सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।