आम आदमी पार्टी का संभागीय जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सेकड़ो कार्यकर्ता संभाग स्तरीय वालंटियर मैपिंग सम्मेलन से पार्टी का हो रहा है विस्तार


उज्जैन। प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद आम आदमी पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप का  संभागीय जन संवाद कार्यक्रम शनिवार को खाक चौक रविदास धाम पर संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में जनता बदलना चाहती हैं और कांग्रेस को कोई वोट नही देना चाहता। वही दिल्ली से विधायक भूपेंद्र सिंह जून ने बताया कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के लोगो पर  ईडी का बेवजह इस्तमाल कर अपनी ही बेज्जती करने मे लगी है पहले भी कुछ नही मिला था अब भी कुछ नही मिलेगा। प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे का भृष्टाचार छुपाने में लगी हैं। जनता समझदार हैं वो तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी पर विश्वास कर जीत का आशीर्वाद देगी। मीडिया प्रभारी दीपक बिजोरे ने बताया कि कार्यक्रम में उज्जैन संभाग के सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने शामिल होकर 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने वचन लिया। वही संतोष वर्मा के नेतृत्व में  देवास जिले से बासपा ,इंदौर से स्पाक्स ओर उज्जैन जिले से भाजपा और कांग्रेस के तीन सौ कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। वही कार्यक्रम में संभाग स्तरीय वालंटियर मैपिंग सम्मेलन हुआ। जिसमे उज्जैन  संभाग के सभी सातों  जिले रतलाम, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा ओर देवास के सेकड़ो सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया ताकि संगठन विस्तार कर आने वाले चुनाव में पार्टी को जीत मिले। कार्यक्रम में सम्भाग प्रभारी मुकेश उपाध्याय, चुनाव प्रभारी युवराज सिंह, सातों जिले के जिलाध्यक्ष, प्रदेश संगठन सचिव अक्षय पाटीदार, पूर्व महापौर प्रत्याशी संतोष वर्मा, सचिव अभिषेक शर्मा, निवेदिता गम्भीर, भारती माधव, हाजी मुस्ताक, दीपक बिजौरे, जसवंत कुण्डलवाल, दिलीप परिहार एवं  उज्जैन से अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।