‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम में सत्यवती महिला प्रकल्प में सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल के नेतृत्व में बाबा विनोबा भावे की 127वीं जयंती पर्व पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ गौ सेवा एवं विविध सेवा कार्य सम्पन्न हुए। इस अवसर पर भाईजी ने विनोबा भावे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए सेवा-श्रम और कर्म की प्रेरणा देता है वे अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित थे उन्होंने स्वतंत्रता मिलने के बाद निर्धन भूमिहीनो के लिए भूदान यज्ञ के माध्यम से अविस्मरणीय कार्य किया। इस अवसर पर सेवाधाम आश्रम द्वारा इन्दौर, उज्जैन मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के विभिन्न अंचलों के 11 दिव्यांग और जरूरतमंदों को स्वीकार करने हेतु स्वीकृति प्रदत्त की। राजगढ़ ब्यावरा कलेक्टर के माध्यम से एक वृद्धा आश्रम पहुंची।