उज्जैन। 36वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2022 गुजरात 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के तैराक अद्वैत पागे ने स्पर्धा में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त किया महिला वर्ग में रिचा मिश्रा ने रजत पदक व कन्या नायर ने कांस्य पदक प्राप्त किया । उक्त जानकारी देते हुए उज्जैन ज़िला तैराकी संघ अध्यक्ष क़ुतुब फातेमी ने बताया कि प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के तैराक अद्वैत पागे स्पर्धा में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त किया जबकि रिचा मिश्रा ने रजत पदक व कन्या नायर ने कांस्य पदक प्राप्त किया उक्त जानकारी देते हुए ज़िला तैराकी संघ उज्जैन के अध्यक्ष ने बताया कि पदक विजेताओं खिलाड़ीयों को राजकोट विधानसभा के माननीय विधायक लाखाभाई सागठिया एवं मध्य प्रदेश श्री जय वर्मा के द्वारा पदक प्रदान किए गए। म. प्र.के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी मध्यप्रदेश तैराकी संघ के कोषाध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह राठौर, उपाध्यक्ष श्री रविंद्र दुबे, सह सचिव श्री राम कुमार खिलरानी, श्री सीमांत द्विवेदी प्रशिक्षक श्री रमेश व्यास एवं सचिन पाल मैनेजर दिलीप जोशी (बाबा) एवं श्री जमुना पटेल एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की बधाई दी हैं, उज्जैन तैराकी संघ के प्रवीण वशिष्ठ,क़ुतुब फातेमी, सुनिल पारीक, अमित यादव, विक्रमसिंह पटेल, दिनेश हरभजनका ने अन्तर्राष्ट्रीय तैराक दिलीप जोशी बाबा को उक्त स्पर्धा में मेनेजर के सफल दायित्व के लिये एवं सफल तथा पदक प्राप्त सभी खिलाड़ियों को बधाई दी
36 वी नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन मध्य प्रदेश के अद्वैत पागे नए राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ एक स्वर्ण एवं एक रजत जबकि रिचा मिश्रा को रजत कन्या को कांस्य पदक प्राप्त किया