उज्जैन भाजपा नेता विशाल शर्मा के निवास पर पधारे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा का दशहरा के शुभावसर पर भाजपा के बोहरा कार्यकर्ताओं हाजी मुल्ला क़ुतुब फातेमी, मोइज़दीन लठ्ठावाला, होज़ेफा ताजपुरवाला, आबिद नारियलवाला, अकबरअली बागलीवाला, अक़ील सायकलवाला ने शाल, मोतियों की माला, एवं भगवान श्रीगणेशजी की प्रतिमा भेंट कर इस्तक़बाल किया।
इस अवसर पर मंत्री डॉ मोहनजी यादव,सांसद अनिलजी फिरोज़िया, विधायक पारसजी जैन,भाजपा नेता अनिलजी कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेकजी जोशी, विशाल राजोरिया, पार्षद रजत मेहता, पार्षद गब्बरजी भाटी उपस्थित थे। उक्त जानकारी वार्ड क्र. १४ के भाजपा कार्यकर्ता योगेश परमाल ने दी।