उज्जैन। अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की मध्य प्रदेश प्रांतीय इकाई के द्वारा मध्यप्रदेश में समाज को जोड़ने के लिए वेबसाइट बनाई गई जिसका विमोचन अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी पुणे द्वारा ऑनलाइन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने की।
मध्य प्रदेश प्रांत इकाई के प्रवक्ता नीलेश शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम बाबा महाकाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं महर्षि गौतम जी के जयकारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी ने श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के मध्य प्रदेश की वेबसाइट http://www. gurjargaudmp.com का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय युवक संघ के अध्यक्ष रमेश जोशी सूरत, मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र गौतम कोटा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा खिलचीपुर, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास देवास, राष्ट्रीय जनगणना मंत्री नवीन दुबे देवास, महिला सभा की राष्ट्रीय संरक्षक माया राजेश त्रिवेदी, महासभा के अध्यात्म मंत्री बुद्धिप्रकाश शास्त्री तमिलनाडु, प्रांत अध्यक्ष सत्यप्रकाश पंचारिया थे। सभी के प्रति आभार प्रांतीय इकाई के प्रधानमंत्री सुबोध शर्मा ने व्यक्त किया। उपरोक्त अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी ने मध्य प्रदेश की वेबसाइट को समाज की जनगणना वह समाज की एकजुटता के लिए ऐतिहासिक कदम बताया एवं मध्य प्रदेश के सभी सामाजिक बंधुओं से वेबसाइट के माध्यम से जुड़ने की अपील की। ऑनलाइन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सभी जिलों के जिला सभा अध्यक्ष, महिला जिला सभा अध्यक्ष, युवक संघ अध्यक्ष के साथ साथ मध्य प्रदेश की महिला सभा अध्यक्ष भारतीय सुरेंद्र तिवारी भोपाल, महामंत्री प्रीति पुरोहित मंदसौर, युवक संघ प्रांतीय अध्यक्ष शिवम राजपुरोहित नीमच, युवक संघ महामंत्री मयूर उपाध्याय भोपाल के साथ-साथ उज्जैन से राष्ट्रीय पदाधिकारी गण विजय शर्मा, प्रदीप तिवारी, गोपाल जोशी, पंकज दुबे, वेबसाइट के निर्माता वेबसाइट उपमंत्री महासभा आशीष शर्मा, योगेश तिवारी, विशाल मंडलोई, मुकेश बटवाल, कान्हा शर्मा, संजय त्रिवेदी, उत्कर्ष तिवारी, रूपम जोशी, मीतूसी त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।